Trump Putin Talks: ट्रंप-पुतिन के बीच हुई फोन बातचीत, रूसी राष्ट्रपति के आवास पर हुए ड्रोन हमले पर चर्चा, क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। यह बात पुतिन के आवास पर हुए ड्रोन हमले को आरोपों को बाद हुई हैं। रूस ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन ने पुतिन के सरकारी आवास पर ड्रोन हमला करने का प्रयास किया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। इसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यूक्रेन को लेकर रूसी राष्ट्रपति से सकारात्मक चर्चा हुई।
ट्रंप हुए स्तब्ध और गुस्सा
आरटी समाचार ने बताया कि इस चर्चा के दौरान हाल ही में हुई सुरक्षा घटनाओं पर फोकस रहा। पुतिन के सहयोगी यूरी उशकोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति के निवास पर हुए हमले पर ट्रंप स्तब्ध और गुस्सा हो गए थे। इस चर्चा के दौरान ट्रंप ने बताया, "भगवान का शुक्र है कि हमने जेलेंस्की को टॉमहॉक मिसाइलें नहीं दीं।" उन्होंने आगे बताया कि ट्रंप ने इस प्रकार के पगलपन भरी कार्रवाई की कल्पना नहीं की थी। यह बात दोनों नेताओं के बीच 24 घंटों के दौरान हुई थी।
रूसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास पर यूक्रेनी हमला
यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ हुई बैठक से पहले ट्रंप ने कहा था कि मास्को शांति के लिए गंभीर है। उन्होंने यह भी बताया कि यूक्रेन पर हुए हमलों को खत्म करने के लिए, जो समझौता हुई था हम उसके बहुत करीब पहुंच गए हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन इस युद्ध को खत्म करने के लिए राजनयिक आखिरी प्रयास में है। हालांकि, इस बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि 28 दिसंबर की रात यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन से रूसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास को निशाना बनाया था, लेकिन एयर डिफेंस ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया और सभी ड्रोन को मार गिराया।
रूस ने अस्थाई शांति की बात दोहराई
रूस ने यूक्रेन के इस हमले को प्रायोजित आतंवादी बताया है और मॉस्को इसका जवाब जरूर देगा। इसके बाद से दोनों देशों के बीच शांति होना मुश्किल लग रहा है। यूरी उशाकोव ने बताया, "ट्रंप से बातचीत में पुतिन ने यूक्रेन में स्थाई शांति के लिए अमेरिका के साथ सहयोग की बात दोहराई है। उन्होंने (पुतिन) साफ किया कि राष्ट्रपति आवास पर हमला और कीव की ओर से प्रायोजित आतंकवाद को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मॉस्को कई मुद्दों पर अपना रुख बदलेगा।"
यूक्रेन ने खारिज की हमले की बात
रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी ने कहा, "मौजूदा हालात को देखते हुए पहले किए गए कई समझौतों और लंबित समाधानों पर रूस के रुख की समीक्षा की जाएगी। अमेरिका को इन चीजों को समझना चाहिए।" यूक्रेन के नेता ने पुतिन के आवास पर किए गए हमले को खारिज किया है। उन्होंने आगे बताया, "शांति को लेकर अमेरिका और यूक्रेन की ओर से की गई कोशिशों को रूस खतरे में डालना चाहता है। वे कीव में सरकारी आवास पर हमला करने के लिए सिर्फ एक बहाना तलाश रहे हैं।"
Created On :   30 Dec 2025 2:18 AM IST












