Pakistan Flood News: नेपाल के बाद पाकिस्तान में बाढ़ का कहर! रावलपिंडी में घर डूबे, सड़कों पर तैरती दिखीं गाड़ियां

नेपाल के बाद पाकिस्तान में बाढ़ का कहर! रावलपिंडी में घर डूबे, सड़कों पर तैरती दिखीं गाड़ियां
नेपाल के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ आने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि राजधानी इस्लामाबाद और उसके पड़ोसी शहर रावलपिंडी के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ आ गई है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। नेपाल के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ आने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि राजधानी इस्लामाबाद और उसके पड़ोसी शहर रावलपिंडी के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ आ गई है। यहां पर 5-6 फीट तक पानी भर गया है। इस वजह से लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। सड़कों पर वाहन कागज की नाव की तरह पानी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं।

जलमग्न हुई सड़कें और घर

रावलपिंडी में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से ड्रेनेज सिस्टम पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ा और नाल-ए-लाई में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। इनके अलावा निचले हिस्सों और सड़कों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस वजह से हालात ऐसे बन गए हैं कि गाड़ियां पानी में फंस गईं और घरों और बेसमेंट में जलभराव हो गया है। बाढ़ के कारण शहर के कई शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा और रावलपिंडी में बारिश से जुड़ी आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

उफान पर नदी-नाले

रावलपिंडी में तेज बारिश होने की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। कटारिया ब्रिज पर नाल-ए-लई का पानी 29.5 फीट तक चला गया है। बाढ़ की वजह से रावलपिंडी में भारी तबाही देखने को मिली है। यहां की सड़कों पर गाड़ियां कागज की नावों की तरह तैर रही हैं। इनके अलावा कुछ इलाकों में पानी इतना गहरा हो गया कि गाड़ियां डूब गई हैं। सिर्फ गाड़ियों की छतें ही दिखाई दे रही हैं।

रावलपिंडी में नाले और गलियां हुई एक

रावलपिंडी में इतना जलभराव हो गया है कि नाले और गलियां एक नजर आ रही हैं। पानी भर जाने से कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि कहां पर नाले और कहां पर गलियां हैं। शहर के निचले हिस्से जैसे सफदरबाद, सादिकाबाद, धोके खाबा, पीरवधाई, फौजी कॉलोनी और आर्य मोहल्ला में बाढ़ का पानी फैल गया है।

Created On :   2 Sept 2026 6:17 PM IST

Tags

Next Story