Sonu Sood in Nepal: नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे एक्टर सोनू सूद, भारत की मदद की जमकर की तारीफ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेपाल में 26 अगस्त को भयानक बाढ़ आई थी। इसमें कई घर तबाह हो गए। सैकड़ों लोगों की जानें गई और कई लोग इससे प्रभावित हुए। नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक नेपाल बाढ़ में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 2500 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। इसी बीच सोनू सूद खुद वहां पहुंचे हैं। वह अपनी टीम के साथ बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -दिशा सालियान मौत मामला बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश
बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में पहुंचे सोनू सूद
सोनू सूद अपनी ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की टीम के साथ नेपाल पहुंचे हैं। उनकी टीम भारत से खाने-पीने का सामान, कंबल और दूसरी जरूरी चीजें लेकर गई है। सोनू ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को करीब से समझने की कोशिश की। सोनू सूद ने कहा कि वह सिर्फ कुछ दिनों के लिए मदद करने नहीं आए हैं, बल्कि आने वाले महीनों में भी जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिश जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लोगों से सीधे बात कर यह समझ रही है कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है।
यह भी पढ़े -कॉमेडी फिल्म 'वाइब' की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद प्रीति जिंटा ने फिर शुरू किया वर्कआउट
#WATCH | Nepal: Bollywood actor Sonu Sood visits Trishuli Bazar, one of the most affected towns due to the flash floods.
— ANI (@ANI) September 2, 2026
He arrived in Kathmandu yesterday to distribute relief materials to Nepali flood victims. pic.twitter.com/1POLhtObyI
सोनू सूद ने नेपाल की स्थिति को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जब किसी के पास घर नहीं बचता और परिवार बिखर जाता है, तो उस दर्द को समझना आसान नहीं है। ऐसे समय में लोगों के साथ खड़ा होना जरूरी है। एक्टर ने कहा कि उनकी कोशिश है कि बाढ़ में अपना घर और सब कुछ खो चुके लोगों की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने में मदद की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुश्किल समय में अपनी तरफ से मदद करना हर किसी की जिम्मेदारी है।
भारत की मदद की भी तारीफ की
सोनू सूद ने भारत से नेपाल भेजी जा रही राहत सामग्री की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम भारत से बड़ी मात्रा में कंबल और खाने का सामान लेकर पहुंची है। जरूरत के हिसाब से आगे भी भारत से राहत सामग्री भेजने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत से नेपाल तक राहत सामग्री पहुंचाना आसान काम नहीं है और इसके लिए कई लोगों के सहयोग की जरूरत होती है। इसके बावजूद उनकी टीम लगातार मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
Created On :   2 Sept 2026 12:40 PM IST












