Maharashtra News: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस में बॉम्बे HC का बड़ा फैसला, FIR के आदेश के साथ CBI जांच का रास्ता साफ

यह भी पढ़े -तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर नितिन नबीन ने किया विरोध, रेवंत सरकार को लिया आड़े हाथ
पिता ने दोबारा जांच की मांग की
दिशा के पिता सतीश सालियान ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने मांग की थी कि मामले में एफआईआर दर्ज हो और नए सिरे से जांच की जाए। उन्होंने जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग रखी थी। 28 अगस्त को इस मामले में कोर्ट की सुनवाई पूरी हो गई थी। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
सतीश सालियान ने अपनी याचिका में दावा किया था कि उनकी बेटी के साथ पहले बलात्कार हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इन्हीं आरोपों के आधार पर उन्होंने केस दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हुई थी। उस समय मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था और एडीआर दर्ज की थी।
Created On :   2 Sept 2026 1:20 PM IST












