Who is Jitendra Mishra?: कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका, कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा?

कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका, कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा?
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई तीसरी मीटिंग में पहले CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) का चुनाव हो गया है। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा सीईओ पद के लिए चुने गए हैं।

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई तीसरी मीटिंग में पहले CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) का चुनाव हो गया है। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा सीईओ पद के लिए चुने गए हैं। इससे पहले मीटिंग में ट्रस्ट के तीन नए ट्रस्टियों का ऐलान किया गया था। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और RSS से जुड़ी शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्टी बनाया गया है। इसके अलावा, राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है।

कौन हैं जितेंद्र मिश्रा?

यूपी के देवरिया के रहने वाले जितेद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे इसी साल 30 जून को रिटायर हुए थे। उन्होंने पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व किया था। इस मिशन में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' से भी सम्मानित किया गया था।

इसके अलावा मिश्रा ने 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल्स पर कब्जा जमाने में अहम रोल अदा किया था। 1986 में भारतीय वायु सेना ज्वाइन करने वाले मिश्रा अपनी 39 साल की सर्विस में कई महत्वपूर्व पदों पर कार्यरत रहे। उनकी गिनती वायु सेना के अनुभवी अधिकारियों में की जाती है।

अपनी सर्विस में जितेंद्र मिश्रा ने फाइटर पायलट, टेस्ट पायलट, ट्रेनिंग और रणनीतिक योजना से लेकर कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। उनके पास 3 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है। मिश्र ने करीब दो दर्जन फाइटर, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलिकॉप्टर उड़ाए हैं।

मिल चुके कई सम्मान

एयर मार्शल के पद से रिटायर हुए मिश्रा, वायुसेना की वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं। उनके शानदार कार्यकाल में उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं, जिनमें सबसे प्रमुख 2025 का सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 2024 का अति विशिष्ट सेवा पदक और 2013 का विशिष्ट सेवा पदक शामिल है।

जितेंद्र मिश्रा के पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला से ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने एयर फोर्स एकेडमी डुंडीगल, एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, बेंगलुरु, अमेरिका के एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मोंटगोमरी, अलबामा और ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में स्टडी और ट्रेनिंग की।

Created On :   2 Sept 2026 5:22 PM IST

Tags

Next Story