Nitin Navin Dinner Meeting: डिनर डिप्लोमेसी के जरिए नितिन नवीन का बड़ा दांव, राज्यों के मंत्रियों के साथ बनाई रणनीति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने आवास पर बुधवार को रात्रि भोज बुलाया था। इसमें अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे। इस दौरान नितिन नवीन ने अलग-अलग राज्यों से पहुंचे जल संसाधन मंत्रियों के साथ जलमंथन किया। इसके अलावा उन्होंने जलमंथन-विकसित भारत जल शक्ति कार्यशाला को संबोधित किया।
यह भी पढ़े -रूसी राजदूत की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
इन राज्यों के CM हुए शामिल
बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी आए हुए थे। उनके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हरियाणा की जलशक्ति मंत्री श्रुति चौधरी, राजस्थान के मंत्री सुरेश रावत, यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए थे। भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे।
रात्रि भोज का मकसद?
नितिन नवीन की इस बैठक को डिनर डिप्लोमेसी टेक्निक माना जा रहा है। इसके अंतर्गत नेताओं को साधने का प्रयास है। भाजपा प्रमुख ने सभी मंत्रियों को पार्टी कार्यालय बुलाने के बजाय उनके आवास पर पहुंचने के निर्देश दिए थे, ताकि आगामी चुनावों के लिए विचार-विमर्श किया जा सके।
यह भी पढ़े -तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर नितिन नवीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान पर राहुल गांधी का भाषण सिर्फ दिखावा
बंगाल मंत्री ने डिनर आमंत्रण को लेकर दी प्रतिक्रिया
इस मीटिंग के बाद पश्चिम बंगाल के मंत्री निशीध प्रमाणिक ने कहा कि पार्टी प्रमुख के आवास पर सभी मंत्रियों के लिए डिनर के लिए निमंत्रण दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने उन्हें मार्गदर्शन दिया कि हमें पानी को अपने जीवन में एक मिशन कैसे बनाना है। साथ ही जल संसाधनों को कितना अहम मानना चाहिए और भविष्य में इस दिशा में कैसे काम किया जाना चाहिए।
Created On :   3 Sept 2026 12:26 AM IST












