Bengal News: महुआ मोइत्रा के दौरे पर बवाल, काले झंडे दिखाकर लगे 'वापस जाओ' के नारे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन उनके संसदीय क्षेत्र नदिया जिले के छपरा में हुआ था। इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इस दौरान ‘महुआ मोइत्रा वापस जाओ’ जैसे नारे लगे। यह मामला ऐसे समय पर हुआ था, जब वह 1 सितंबर को छपरा में एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची थीं, जहां पर कुछ लोग पहले से ही काले झंडे लेकर जमा हो गए थे।
यह भी पढ़े -हेट स्पीच मामला कलकत्ता हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाई
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं किया है। हालांकि, महुआ मोइत्रा वहां से निकल गई थीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने दावा करते हुए कहा कि वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे से हैं और उन्होंने इलाके के लिए कुछ भी कार्य नहीं किया है।
कोर्ट ने बढ़ाई सुरक्षा
इन सबके बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय की तरफ से टीएमसी सांसद को अंडे फेंकने और अन्य प्रकार के उत्पीड़न से 30 दिनों के लिए सुरक्षा बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अब उनके निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उन्हें 48 घंटे पहले एसपी को सूचना देनी होगी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होने वाली है।
यह भी पढ़े -महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सर्किट हाउस विवाद में याचिका पर सुनवाई से इनकार
पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप
इससे पहले महुआ मोइत्रा ने 1 जुलाई, 2026 को भाजपा कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही थीं। इसी दौरान वहां पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए थे और बाहर से उनकी तरफ अंडे फेंके गए। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ फेंके गए अंडे उन्हें लगे हैं और इसके साथ पत्थर भी फेंके जाने का दावा किया था। इसके अलावा उन्होंने पुलिस पर भी सहायता नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
Created On :   1 Sept 2026 11:39 PM IST












