Bihar News: जहरीली शराब को लेकर रोहिणी आचार्य ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा निर्माण और आपूर्ति धड़ल्ले से चल रही

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी का कानून सिर्फ नाम का है। रोहिणी ने शासन-प्रसासन पर भी सवाल उठाएं हैं।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के खिलाफ हुई FIR के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया प्रदर्शन
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा जगजाहिर है कि शराब का अवैध व्यापार कई हजार करोड़ रुपये के काले कारोबार का रूप धारण कर चुका है. बिहार की सरकार में शामिल लोग चाहे लाख सफाई व दलीलें दें, मगर इस सच को झुठला नहीं सकते कि शीर्ष सत्ता के संरक्षण में पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की संलिप्तता की वजह से ही जहरीली एवं अवैध शराब का निर्माण और आपूर्ति धड़ल्ले से सूबे में जारी है।
यह भी पढ़े -एसआईआर वोटर लिस्ट पर केजरीवाल के संदेह पर भड़के दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, बताया - एक अराजक नेता
उन्होंने कहा, "सच तो ये भी है कि घटना होने के बाद जिन पर वास्तविक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए वैसे अधिकारी व शराब माफिया बचे ही रहते हैं। ड्रोन, हेलीकॉप्टर और स्निफर डॉग जैसे संसाधनों के इस्तेमाल के दावों के बावजूद, आबकारी और पुलिस प्रशासन का खुफिया तंत्र जहरीली शराब के उत्पादन और वितरण नेटवर्क को रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है। दो टूक में कहा, बड़े अफसोस व दुख की बात है कि सरकार की विफलता की कीमत नागरिकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
Created On :   1 Sept 2026 1:44 AM IST









