'शुद्धिकरण' विवाद: लोजपा सांसद चिराग पासवान के बचाव में उतरे, कहा- न किसी पार्टी के पक्ष में न ही विरोध में, गलत मानसिकता के खिलाफ

डिजिटल डेस्क, पटना। हल्द्वानी मामले को लेकर सत्तापक्षा और विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने उनका बचाव किया है। शुद्धिकरण घटना निंदनीय है हमारे नेता चिराग पासवान की चिंता किसी खास पार्टी या नेता के पक्ष या विरोध में नहीं है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के खिलाफ हुई FIR के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया प्रदर्शन
शुद्धिकरण विवाद पर चिराग पासवान के बयान पर लोजपा (राम विलास) के सांसद अरुण भारती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा हल्द्वानी की घटना निंदनीय है, लेकिन आप ही बताइए, जब हमारे नेता चिंता जाहिर करते हैं, तो क्या वह किसी खास पार्टी या नेता के लिए होती है? नहीं, वह तो इस जातिवादी सोच को खत्म करने के लिए चिंता जता रहे हैं।
यह भी पढ़े -एसआईआर वोटर लिस्ट पर केजरीवाल के संदेह पर भड़के दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, बताया - एक अराजक नेता
उन्होंने आगे कहा 2016 में जब अमित शाह ने उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बैठक की थी, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच को 'शुद्ध' किया था। हम उस घटना की भी निंदा करते हैं। इसी तरह 2020 में जब अमित शाह ने कोलकाता में एक कार्यक्रम किया था, तो कांग्रेस के छात्र संगठन ने गाय के गोबर और 'गंगा जल' से मंच को शुद्ध किया था। हम उस घटना की भी निंदा करते हैं हमारे नेता चिराग पासवान की चिंता इसी सोच को खत्म करने पर केंद्रित है। यह न तो किसी पार्टी या नेता के पक्ष में है और न ही विरोध में बल्कि यह उस तरह की सोच के विरोध में है।
Created On :   1 Sept 2026 1:25 AM IST









