Telangana Politics: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर नितिन नबीन ने किया विरोध, रेवंत सरकार को लिया आड़े हाथ

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर नितिन नबीन ने किया विरोध, रेवंत सरकार को लिया आड़े हाथ
तेलंगाना में मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन। रामचंद्र राव की गिरफ्तारी पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नाराजगी जाहिर की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना में मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव की गिरफ्तारी पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को लेकर राहुल गांधी जो भाषण देते हैं, वो पूरी तरह से सिर्फ ढकोंसला और दिखावा है। तेलंगाना इस तानाशाही मानसिकता का जवाब जरूर देगा।

नितिन नबीन ने रेवंत सरकार पर साधा निशाना

नितिन नबीन ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के गुडे हमला करते हैं, तब प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बनकर बैठा रहता है, लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पीड़ितों से मिलने जाते हैं, तो कांग्रेस की सरकार हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लेती है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने कहा, 'तेलंगाना के नलगोंडा में हमारे जिला अध्यक्ष (भाजपा जिलाध्यक्ष) से मिलने जाने से रोकने के लिए राज्य पुलिस की तरफ से तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन। रामचंदर को गिरफ्तार किए जाने के बाद मैंने उनसे बातचीत की।'

कांग्रेस पर गुंडागर्दी का लगाया आरोप

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के गुंडे जब हमला करते हैं, तब प्रशासन चुपचाप बैठी रहता है, लेकिन जब बीजेपी नेता पीड़ित लोगों से मिलने के लिए जाते हैं, तब कांग्रेस की सरकार हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लेती है। राहुल गांधी की तरफ से संविधान को लेकर दिए जाने वाले भाषण सिर्फ दिखावा है। तेलंगाना इस तानाशाही मानसिकता का जबाव देगा!'

वहीं, तेलंगाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन। रामचंदर राव ने भी X प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसमें राज्य पुलिस के कई जवान उन्हें पकड़कर खींचते हुए लेकर जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव के समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता 'भारत माता की जय' और 'कांग्रेस डाउन..डाउन' की नारेबाजी करते हुए और पार्टी अध्यक्ष को पुलिस के गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एन। रामचंदर राव ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस ने मुझे मेरे नलगोंडा जिला अध्यक्ष से मिलने से रोकने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस से गुंडों ने उनके घर में तोड़फोड़ की थी और मैं उनसे मिलने और उनके प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए जाना चाहता था।' उन्होंने आगे कहा, 'लोकतंत्र और संविधान के प्रति पूरी तरह से अनदेखी का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है।'

Created On :   1 Sept 2026 8:18 PM IST

Tags

Next Story