मध्य प्रदेश न्यूज: सीएम मोहन यादव की नितिन नवीन से मुलाकात, मध्य प्रदेश के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां पर उनकी मुलाकात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सीएम यादव ने प्रदेश में संचालित अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उनकी प्रगति और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी है।
इस मुलाकात के दौरान एमपी के मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग विभागों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में बताया है। इनके अलावा नवाचारों और प्रयासों के भी बीजेपी अध्यक्ष को अवगत कराया है।
Created On :   1 Sept 2026 9:29 PM IST
Next Story











