MP News: 'जन्मदिन पर ना लगाएं कोई होर्डिंग-बैनर', बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की कार्यकर्ताओं से खास अपील

जन्मदिन पर ना लगाएं कोई होर्डिंग-बैनर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की कार्यकर्ताओं से खास अपील
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 3 सितंबर को जन्मदिन पर होर्डिंग, बैनर और कार्यक्रम नहीं कराने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के काम और जनसेवा पर ध्यान देने को कहा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को उनके जन्मदिन पर किसी तरह के होर्डिंग, बैनर या विज्ञापन न लगाए जाएं। साथ ही, उनके जन्मदिन के मौके पर कोई कार्यक्रम भी आयोजित न किया जाए।

खंडेलवाल की अपील

खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह की चीजों पर पैसा खर्च करने के बजाय संगठन के काम को आगे बढ़ाया जाए। कार्यकर्ता जनसेवा में अपना समय दें और लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार, भरोसा, मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा ही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है। इसके लिए उन्होंने सभी का दिल से धन्यवाद किया।

Created On :   2 Sept 2026 10:11 AM IST

Tags

Next Story