Akhilesh Yadav: चंदा चोरी में सामान्य कर्मचारियों को... राम मंदिर के नए CEO के एलान के बीच अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

चंदा चोरी में सामान्य कर्मचारियों को... राम मंदिर के नए CEO के एलान के बीच अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश यादव बुधवार (2 सितंबर) को सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ के एलान के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा नई चीज होने से क्या हम पुरानी चीजे भूल जाएंगे। चढ़ावे में जो चोरी हुई है उसमें आपने सामान्य कर्मचारियों को जेल भेजा।

नए सीईओ को लेकर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नए CEO नियुक्त किए जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, नई चीजें होने से क्या हम पुरानी चीज भूल जाएंगे? हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जिस तरह से दान की चोरी हुई, उसमें आपने आम कर्मचारियों को तो जेल भेज दिया, लेकिन बड़े नामों को छोड़ दिया। हमें उम्मीद है कि भविष्य में 'राम धन' की चोरी नहीं होगी। अयोध्या को विश्व-स्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था लेकिन उनके (बीजेपी) मन में इतना लालच था कि ज़मीन का घोटाला करना है गरीबों को उनका मुआवजा न देना।

राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को दी गई है। बता दें, सीईओ का मुख्य कार्य राम मंदिर परिसर की रोजमर्रा की व्यवस्था, सफाई, सुरक्षा और दर्शनार्थियों की सुविधाओं का प्रबंधन करना होता है। वहीं, ट्रस्टी का काम मंदिर के विकास, दान में आई धनराशि का सही उपयोग करना।

Created On :   2 Sept 2026 8:51 PM IST

Tags

Next Story