Akshay Oberoi Farmhouse: टॉक्सिक एक्टर अक्षय ओबेरॉय ने कर्जत में खरीदा ड्रीम फार्महाउस, परिवार संग बिताएंगे सुकून के पल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का साल 2026 उनके करियर के लिए शानदार तो रहा ही है लेकिन इस सफलता के बीच उन्होंने अपनी जिंदगी में एक खास उपलब्धि भी हासिल की है। अक्षय ने करजत में अपना ड्रीम फार्महाउस तैयार करवाया है, जिसका निर्माण पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा था। अब यह फार्महाउस पूरी तरह तैयार है और अभिनेता के लिए सुकून का ठिकाना बन चुका है। अक्षय ने बताया कि यह फार्महाउस उनके लिए महज एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि मुंबई की भागदौड़ से दूर खुद और परिवार के साथ समय बिताने की जगह है। प्रकृति के बीच घर बनाना उनका लंबे समय से सपना था।
यह भी पढ़े -इन फिल्मों के साथ मनाएं जन्माष्टमी का त्योहार, पर्दे पर दिखेंगी श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाएं
यह भी पढ़े -'चाहूंगा मैं तुझे शाम सवेरे...' से मिली जबरदस्त पहचान, फिर 635 फिल्मों तक गूंजे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के धुन
पत्नी और बेटे के साथ यहां समय बिताना उन्हें बेहद खास लगता है। वह इसे अपने व्यस्त कामकाजी शेड्यूल से ब्रेक लेने और खुद को तरोताजा करने का बेहतरीन माध्यम मानते हैं। कर्जत के शांत माहौल में बने इस फार्महाउस को अक्षय ने अपनी पसंद और सोच के मुताबिक तैयार करवाया है। हालांकि लैंडस्केप और बागवानी का कुछ काम अभी जारी है, लेकिन घर परिवार के लिए पसंदीदा ठिकाना बन गया है। न्यू जर्सी से मुंबई आने और फिर अपना सपनों का घर बनाने के सफर को याद करते हुए अक्षय ने कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने माना कि हाल के सफल प्रोजेक्ट्स की वजह से उनके लिए यह सपना पूरा करना संभव हो पाया।
Created On :   2 Sept 2026 6:56 PM IST













