Middle East War: ईरान से जंग लंबी खिंचने के संकेत! 2027 तक मिडिल ईस्ट में डटे रहेंगे अमेरिकी सैनिक

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव आए दिन गहरा होता जा रहा है। इस बीच खबर मिली है कि क्या यह जंग अगले साल तक चल सकती है? इस सवाल को वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में और मजबूती मिल गई है। इसमें बताया गया है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य तैनाती को 2027 तक बढ़ा दिया है। इससे संकेत मिल रहा है कि ईरान के साथ जारी यह संघर्ष अगले साल तक खिंच सकता है।
यह भी पढ़े -घरेलू और युद्ध संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे पुतिन, अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा प्रतिबंधों का असर मार्को रुबियो
अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य ताकत
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका अपनी इस तैनाती के तहत करीब 50 हजार अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट में बने रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अमेरिका ने इलाके में 19 युद्धपोत, एयर डिफेंस यूनिट, लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन और पैराट्रूपर्स भी भेज दिए हैं।
लंबे समय की तैनाती का असर
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तैनाती के लिए कोई निश्चित समय तय नहीं किया गया है। जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास सैन्य विकल्प खुले रखना है। हालांकि, इस लंबे समय तक चलने वाली तैनाती का असर अमेरिकी सैनिकों और उनके परिवारों पर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही सैन्य उपकरणों के रखरखाव का बैकलॉग भी बढ़ाया जा रहा है, जिसे दूर करने में कई साल लगने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -ईरान की मदद करने वाले देशों को अमेरिका की चेतावनी, मार्को रुबियो ने कही प्रतिबंध लगाने की बात
ट्रंप की सहयोगियों के साथ बातचीत
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सीनियर सहयोगियों के साथ निजी चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या अमेरिका को ईरान के साथ जारी जंग को समाप्त करने का ऐलान कर देना चाहिए। हालांकि, ट्रंप दूसरी तरफ बताते हैं कि लगातार ईरान को आर्थिक चोट पहुंचाने से वह अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने पर मजबूर हो सकता है।
Created On :  
