US-Israel Iran War: ईरान ने ड्रोन बोट्स के एक बड़े जखीरे का वीडियो किया जारी! समुद्री रास्ते पर हमला करने में सक्षम

ईरान ने ड्रोन बोट्स के एक बड़े जखीरे का वीडियो किया जारी! समुद्री रास्ते पर हमला करने में सक्षम
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने गुरुवार के एक वीडियो जारी किया है। जिसमें ड्रोन बोट्स का एक बड़ा जखीरा नजर आ रहा है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने गुरुवार के एक वीडियो जारी किया है। जिसमें ड्रोन बोट्स का एक बड़ा जखीरा नजर आ रहा है। जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन के जहाजों को रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसको लेकर ईरानी मीडिया ने एक फुटेज भी जारी किया है। जिसे एक अंडरग्राउंड परिसर में फिल्माया गया है। अधिकारी इसे मिसाइल शहर बता रहे हैं।

लाइन में बारूदी सुरंगे

सामने आए वीडियो में लंबी सुरंगे नजर आ रही है, जिनमें नौसेनिक ड्रोन, जहाज रोधी मिसाइलें और समुद्र स्थित बारूदी सुरंगे लाइन में दिखाई दे रही है। इस वीडियो में कुछ हथियारों को लॉन्च करते हुए भी दिखाया गया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन हथियारों को कब लॉन्च किया गया था। इस परिसर में ईरान के मृतक सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरे लगी हुई नजर आ रही है। इन फोटो के नीचे एक ट्रेलर पर नौसैनिक ड्रोन मौजूद है। इन ड्रोनों को मानवरहित सतह वाहन या यूएसवी भी कहा जाता है।

दो तेल टैंकरों पर हमला

बताया जा रहा है कि इन हथियारों से ही फारस की खाड़ी में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है। ये जहाज संकरे मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ये हथियार पानी की सतह या ठीक नीचे चलते हैं। इनमें विस्फोटक समाग्री लगी होती है। अगर इनकी किसी से टक्कर हो जाती है तो ये ब्लास्ट हो जाते हैं।

चालक दल के सदस्य की मौत

इसी महीने 1 तारीख को मार्शल आइलैंड्स में रजिस्ट्रेशन एमकेडी वीवायओम नाम के एक कच्चे तेल के टैंकर पर हमला हो गया था, जो ओमान तट से 44 समुद्री मील की दूरी पर हुआ था। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपेरशंस ने कहा कि एक मानवरहित सतह वाहन ने जहाज पर पानी की सतह से ठीक ऊपर अटैक किया है। इस वजह से इंजन रूम में जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के दौरान आग भी लग गई थी और चालक दल के एक सदस्य की मौत भी हो गई।

Created On :   14 March 2026 1:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story