IRAN vs ISRAEL-US Tension: मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में परमाणु खतरे को खत्म करना था-ट्रंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हमें मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में परमाणु खतरे को खत्म करना था। हम अब ऐसी मज़बूत स्थिति में हैं, जैसी पहले किसी ने नहीं देखी। उनकी नेवी खत्म हो चुकी है, उनकी एयर फोर्स खत्म हो चुकी है, और उनकी अधिकतर सेना खत्म हो चुकी है। उनके पास कोई रडार नहीं है, आज हमने बहुत बड़े हमले किए हैं। बहुत जोरदार हमले। जब उनसे पूछा गया कि नेवी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से टैंकरों को सुरक्षा देना कब शुरू करेगी, तो उन्होंने कहा, "यह जल्द ही होगा, बहुत जल्द।
यह भी पढ़े -ईरान पर ट्रंप की कार्रवाई का जेडी वेंस ने किया, बोले-आर्थिक नीतियों से अमेरिकी परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध में US और इजराइल के मकसद थोड़े अलग हो सकते हैं। खैर, मुझे लगता है कि वे थोड़े अलग हो सकते हैं, मेरा अंदाजा है। वे हमसे अलग देश हैं। लेकिन वह (नेतन्याहू) आपको बताएंगे कि US जैसी ताकत पहले कभी नहीं थी। मैंने अपने पहले कार्यकाल में अपनी सेना को मजबूत बनाया।
यह भी पढ़े -यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी को दिया अंजाम, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
ट्रंप ने आगे चेतावनी देते ये भी कहा अगर ईरान क्षेत्र में समुद्री यातायात में बाधा डालता है तो यह उसके अच्छा नहीं होगा। मैं तुरंत अपने फैसले पर दोबारा विचार करूंगा। आपको बता दें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा निकलता है। यह फारस की खाड़ी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ता है। ईरान के पास अमेरिकी हमलों से बचाव करने की क्षमता सीमित है। वे कुछ भी नहीं कर सकते।
आपको बता दें 28 फरवरी से शुरू हुए इजराइल -अमेरिका और ईरानी युद्ध में कम से कम 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें अकेले ईरान के 1200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।। हमलों में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिका और इजराइली हमलों के दौरान लेबनान में 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
Created On :   14 March 2026 9:16 AM IST












