Iran US-Israel War: अमेरिका ने ठुकराया पुतिन का ऑफर, ईरान के यूरेनियम पर क्या हुई बातचीत, किसकी मदद करना चाहता है रूस

अमेरिका ने ठुकराया पुतिन का ऑफर, ईरान के यूरेनियम पर क्या हुई बातचीत, किसकी मदद करना चाहता है रूस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जंग को पूरे 2 सप्ताह हो चुके हैं। युद्ध को देखकर लग रहा है कि यह जल्दी समाप्त होने वाला नहीं है। अमेरिका और इजरायल दोनों मिलकर लगातार ईरान के परमाणु स्थानों को निशाना बना रहे हैं। खबर है कि अमेरिका की मदद करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के परमाणु ईंधन (Nuclear Fuel) को मॉस्को लाने की बात ट्रंप के सामने रखी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

पुतिन ने ट्रंप को क्या ऑफर दिया?

पुतिन ने यह ऑफर दोनों देशों (ईरान और अमेरिका) के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए दिया था। एएक्सआईओएस के हवाले से जानकारी मिली है इसी हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने एक ऑफर था, जिसे ट्रंप ने मना कर दिया। उन्होंने कहा जंग में हमारी जीत होगी अमेरिका एक निर्णायक जीत की तरफ बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा अगर ईरान इस युद्ध को और आगे बढ़ाएगा तो हमारी सेना और जोरदार हमले करना शुरू करेगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की मदद के बारे में क्या कहा

13 मार्च को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि रूस अंदर ही अंदर शायद ईरान की मदद कर रहा है। इस संभावना को उन्होंने अभी तक नकारा नहीं है। हालही में ट्रंप ने फाक्स न्यूज चैनल को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुतिन ईरान की मदद कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह शायद उनकी थोड़ी मदद कर रहे होंगे। हां मेरा ऐसा अनुमान है और शायद यह भी सोचते होंगे कि हम यूक्रेन की मदद कर रहे हैं तो क्या वे (रूस) ईरान की मदद नहीं कर सकते हां अमेरिका यूक्रेन की मदद कर रहा है। वैश्विक राजनीति में ऐसी स्थितियां सामान्य होती हैं।" उन्होंने कहा रूस ऐसा कर रहा है तो चीन भी यही कहेगा। अगर साफ तौर पर कहें तो वे भी कर रहे हैंऔर हम भी कर रहे हैं।

Created On :   14 March 2026 10:45 PM IST

Tags

Next Story