US-Israel Iran War: 'होर्मुज का समुद्री रास्ता सिर्फ दुश्मनों के जहाजों और टैंकरों के लिए...' ईरानी विदेश मंत्री ने UAE को दी खुलेआम हमले की धमकी

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं किया गया है, बल्कि यह सिर्फ 'दुश्मनों और उनके सहयोगियों' के जहाजों और टैंकरों के लिए बंद कर दिया गयाहै। बाकी देशों के लिए यातायात सामान्य बने हुए हैं।
यह भी पढ़े -अब अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग कहां जाकर रुकेगी? IRGC के वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए तेहरान का बताया लक्ष्य
ईरान ने दी चेतावनी
ईरानी मीडिया के अनुसार, अब्बास अराघची ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि युद्ध के दौरान आम आबादी वाले क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी सावधानी बरती जाएगी, ताकि आम लोगों को कोई नुकसान नहीं हों। हालांकि, उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर तेहरान के तेल डिपो या पावर प्लांट जैसे ऊर्जा केंद्रों को टारगेट किया गया तो इसका जवाब भी सख्त दिया जाएगा।
तेहरान ने UAE को दी धमकी
वहीं, इस जंग के बीच भी ईरान ने पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को खुलेआम धमकी दी है। तेहरान का कहना है कि नागरिक दुबई के जेबेल अली बंदरगाह, अबू धाबी के खलीफा बंदरगाह और फुजैरा बंदरगाह जैसे क्षेत्रों को तुरंत खाली कर दें। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने इन बंदरगाहों और गुप्त ठिकानों का उपयोग ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला करने के लिए कर रहा है। इस वजह से ईरान अब इन ठिकानों को निशाना बना रहा है।
यह भी पढ़े -ट्रंप का होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका के साथ मिलकर अन्य प्रभावित देश भेजेंगे युद्धपोत
बगदाद में मिसाइल हमला
इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को ईरान ने हमला किया है। यह हमला अमेरिकी दूतावास के अंदर एक हेलीपैड पर मिलाइल के जरिए किया गया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात में एक ईरानी ड्रोन को तबाह कर दिया गया है। इसका मलबा एक तेल सुविधा पर गिरा।
Created On :   15 March 2026 1:08 AM IST













