Afghanistan Pakistan Conflicts: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संघर्ष में चीन की एंट्री, दोनों देशों को चेतावनी देते हुए तनाव को कम करने की मध्यस्थता

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष आए दिन बढ़ते हुए नजर आ रहा है। इस बीच चीन की एंट्री हो गई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इस संघर्ष पर अपनी प्रतिक्रिया जारी है। उसका कहना है कि दोनों देश युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत का रास्ते अपनाएं। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों देशों ने यह लड़ाई नहीं रोकी तो इसका भारी नुकसान पूरे इलाके को उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान ने काबुल और कंधार को बनाया निशाना, जवाब में अफगानिस्तान ने इन ठिकानों को किया टारगेट
दोनों देशों के दावे
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में हुए हमले तेज हो गए हैं। इस बीच, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि कुनार और नंगरहार प्रांतों में सीमा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों को नष्ट कर दिया गया है। जिसमें 14 सैनिकों की मौत भी हो गई है। वहीं, पाकिस्तान ने भी दावा किया है कि उसने भी अफगानिस्तान में कथित आतंकी कैंपों और उससे जुड़े बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है।
संघर्ष पर संवाद
रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार (13 मार्च) को चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद चीनी विदेश मंत्री ने बताया कि आमिर खान मुत्तकी के साथ पाकिस्तान से जारी संघर्ष और विवाद को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान को इस संघर्ष पर संवाद और विवादों को जल्द से जल्द सुलझाने की सलाह दी गई।
यह भी पढ़े -अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने की पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा, इस्लामाबाद से दुश्मनी छोड़ने की अपील
शांति स्थापित करने की मध्यस्था
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि चीनी विदेश मंत्री ने मुत्ताकी से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्था की बात कही है। यह भी बताया गया कि चीन ने दोनों देशों को युद्ध समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द वार्ता करने को कहा गया है। साथ ही संयम रखने और विवादों को सुलझाने के लिए अपील की गई है।
Created On :   14 March 2026 6:41 PM IST












