Security of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ट्रंप की सुरक्षा अपील पर चीन और ब्रिटेन की प्रतिक्रिया, क्या ये देश भेज रहे अपने वॉरशिप?

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनियभर के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षा के लिए अपील सामने आई है। यह अपील अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। जिन देशों से अपील की गई है, उनमें से कुछ देश का जवाब सामने आया है। बता दें कि यहां पर संघर्ष की स्थित अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमलों के बाद बनी है। अमेरिकी और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने इस रास्ते को बंद किया है। हालांकि, तेहरान का कहना है कि ज दुश्मन के लिए यह रास्ता पूरी तरह से बंद है, जबकि अन्य देशों के लिए यह चलु है।
यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते को सुरक्षा देने के लिए ट्रंप ने बनाया प्लान, चीन, जापान समेत इन देशों के साथ आने की जताई उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में उम्मीद जताते हुए कहा कि होर्मुज के रास्ते की सुरक्षा के लिए चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश अपनी नौसेना भेजेंगे। इसके बाद अब चीन की इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है।
चीन क्या बोला?
अमेरिका में स्थिच चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि चीन चाहता है कि जल्द से जल्द दुश्मनी समाप्त हो और सभी पक्ष स्थिर व बिना रुकावट ऊर्जा सप्लाई को सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे मिडिल ईस्ट के देशों को लेकर कहा कि चीन उनके साथ अपने संबंधों को मजबूत करेगा और इस तनाव को कम करके शांति बहाल करने की कोशिश करेगा।
यह भी पढ़े -अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संघर्ष में चीन की एंट्री, दोनों देशों को चेतावनी देते हुए तनाव को कम करने की मध्यस्थता
ब्रिटेन ने क्या प्रतिक्रिया दी?
ब्रिटेन के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि यूके अपने सहयोगी देशों के इस मुद्दे पर चर्चा करेगा। जिसमें जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई विकल्पों पर बातचीत कर रहा है।
ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या बताया?
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर बताया था कि कई देश अमेरिका के आकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना चाहते हैं और उसकी सुरक्षित जहाजों को निकालने के लिए अपने युद्धपोत भेजना चाहते हैं।
Created On :   15 March 2026 3:14 PM IST












