Iran-Israel War: 'हम अभी जिंदा हैं...' मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू आए सामने, वीडियो में कॉफी पीते आए नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि उनका निधन हो गया है। वीडियो में नेतन्याहू मजाक में कहा, 'लोग कह रहे हैं कि बीबी (नेतन्याहू का निकनेम) मर गया है. क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?' इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं।'
यह भी पढ़े -बदले की आग में झुलस रहा ईरान, सेना के सिर पर खून सवार! खामेनेई की हत्या को बताया बड़ा अपराध
कब उड़ी मौत की अफवाह?
नेतन्याहू की मौत की अटकलें उस समय शुरू हुईं जब बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार (13 मार्च)को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो ईरान जंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दिखाई दे रहे थे। उनके इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं। इसके बाद कई यूजर्स ने उस वीडियो को AI और डीपफेक बताकर उनकी मौत की अफवाह फैलानी शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच इजरायली पीएम की हत्या की खबर, यूजर ने बताई 6 उंगलियां, अब सरकार ने किया स्पष्ट
रविवार को पोस्ट किए वीडियो में इजरायल के प्रधानमंत्री कहते दिख रहे हैं कि उन्हें कॉफी बहुत पसंद है और अपने लोगों से भी उतना ही लगाव है। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध के समय में इजरायली नागरिकों के धैर्य और साहस की तारीफ करते हुए कहा, 'हमारे देश के लोगों का यही जज्बा मुझे, सरकार को, इजरायली सुरक्षा बलों और मोसाद को ताकत देता है।'
वीडियो में नेतन्याहू ने इजरायल के नागरिकों से अपील की कि वह घर से बाहर निकलते समय ताजी हवा जरूर लें। वहीं वीडियो के आखिर में उन्होंने कॉफी शॉप के अटेंडेंट से मजाक में कहा, 'कॉफी के लिए धन्यवाद, यह शानदार है… बस इसकी कैलोरी को लेकर थोड़ा शक है।'
Created On :   15 March 2026 11:16 PM IST













