Iran-Israel War: गाजा पट्टी में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 11 फिलिस्तीनियों ने गंवाई जान, मृतकों में 2 बच्चे- गर्भवती महिला भी शामिल

गाजा पट्टी में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 11 फिलिस्तीनियों ने गंवाई जान, मृतकों में 2 बच्चे- गर्भवती महिला भी शामिल
गाजा पट्टी में इजरायल के हवाई हमलों में 12 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मृतकों में दो बच्चे, एक गर्भवती महिला और आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं।

डिजिटल डेस्कक, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन हमलों की खबर सामने आ रही है जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिडिल ईस्ट तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है। तनावपूर्ण हालातों के बीच गाजा पट्टी में एक बार फिर हिंसा बढ़ गई है। रविवार को इजरायल के हवाई हमलों में कई लोगों की जान चली गई। इन हमलों में बच्चे, एक गर्भवती महिला और पुलिसकर्मी भी मारे गए। इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

नुसीरत कैंप में घर पर हमला

मध्य गाजा के नुसीरत शरणार्थी कैंप में एक घर को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक पति-पत्नी और उनका 10 साल का बेटा मारा गया। हमले के बाद इलाके में भारी नुकसान देखा गया।

पुलिस की गाड़ी पर हमला

जवाइदा इलाके में एक और हमला हुआ। यहां पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाया गया। इस हमले में आठ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

इजरायल ने दी कार्रवाई की वजह

इजरायल का कहना है कि यह कार्रवाई हमास के हमलों और युद्धविराम के उल्लंघन के जवाब में की गई है। वहीं गाजा में हालात अभी भी काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

कैसे हैं ईरान के सुप्रीम लीडर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर बड़ा बयान दिया था। NBC न्यूज को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं। उनका कहना है कि अब तक उन्हें किसी ने सार्वजनिक रूप से देखा ही नहीं है। ट्रंप ने कहा था कि ऐसी बातें सुनने में आ रही हैं कि शायद मुज्तबा खामेनेई अब जिंदा नहीं हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अभी तक यह सिर्फ अफवाह है और इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं तो उन्हें अपने देश के लिए समझदारी दिखानी चाहिए और हालात को देखते हुए सरेंडर करने के बारे में सोचना चाहिए।

Created On :   16 March 2026 9:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story