ईरान का ब्रह्मास्त्र: डांसिंग मिसाइल से असहाय महसूस कर रहे अमेरिका-इजराइल, जानिए इसकी ताकत और नाम की वजह

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के ब्रह्मास्त्र के नाम से चर्चित डांसिंग मिसाइल ने पूरे मिडिल ईस्ट की जंग का गणित बदल दिया है, हवा में नाचती हुई दिशा बदलती हुई इस मिसाइल ने अमेरिका और इजराइल दोनों को ही असहाय बना दिया है। इस मिसाइल की वजह से ईरान का मनोबल काफी बढ़ गया है।
यह भी पढ़े -विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान छोड़ रहे भारतीयों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में आर्मेनिया की मदद की सराहना की
ईरान ने इजराइल के खिलाफ तेल अवीव और आसपास के ठिकानों के साथ अमेरिकी बेस पर इसका इस्तेमाल किया है। ईरान ने अब सेज्जिल-2 को मुख्य हथियार बना लिया है। एक हमले में दर्जनों मिसाइलें एक साथ छोड़ी जा रही है, जिससे कई ठिकाने और रडार तंत्र तबाह हो रहे है।
मौजूदा समय में ईरान की डांसिंग मिसाइल अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा खतरा बने हुए है। डांसिंग मिसाइल युद्ध का नया मोड़ साबित हो रही है। ईरान इसे सेज्जिल-2 कहता है। लेकिन दुनिया इसके नाचने और दिशा बदलने की वजह से इसको डांसिंग मिसाइल कहती है। 2000 किमी रेंज, सॉलिड फ्यूल और मैन्यूवरेबल वॉरहेड वाली इस मिसाइल का युद्ध में कई बार इस्तेमाल हो चुका है।
डांसिंग मिसाइल अमेरिका और इजराइल की मिसाइल एयर डिफेंस को चकमा दे रही हैं। कम कीमत होने के बावजूद यह महंगे डिफेंस सिस्टम को ना केवल चुनौती दे रही है। बल्कि उन्हें नष्ट कर रही है। आपको बता दें सेज्जिल-2 ईरान की घरेलू तकनीक से निर्मित दो चरण वाली ठोस ईंधन मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है। इसकी लंबाई 18 मीटर वजन करीब 23600 किलो. रेंज 2000 किलोमीटर तक है। इसमें 700 से 1000 किलो तक का वॉरहेड फिट किया जा सकता है, जो पारंपरिक या परमाणु भी हो सकता है। मोबाइल लॉन्चर से छोड़ने की वजह से इसे कम समय में कहीं भी लॉन्च किया जा सकता है। सॉलिड फ्यूल की वजह से इसे तैयार होने में कम समय लगता हैं। इस मिसाइल को Iron Dome, पैट्रियट या थाड जैसे सिस्टम भी रोक नहीं पाते,ट्रैक नहीं कर पाते। इसने इजराइल के कई प्रमुख ठिकानों को तबाह कर दिया।
इसके बारे में सबसे विशेष बात ये है कि इसका मैन्यूवरेबल री-एंट्री व्हीकल (MaRV) हवा में दिशा परिवर्तित करता रहता है। जिससे इसको कोई रोक नहीं पाता। नाचते हुए चलने की वजह से इसे डांसिंग मिसाइल कहा जाता है। हवा में नाचने वाली मिसाइल से इजराइल और अमेरिका परेशान है, ईरान में इसे ना रूकने वाली अनस्टॉपेबल मिसाइल बताया हैं।
Created On :   16 March 2026 5:41 PM IST













