अमेरिका-ईरान-इजराइल तनाव: तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर ईरान का विमान नष्ट, इजराइली सेना ने किया दावा

तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर ईरान का विमान नष्ट, इजराइली सेना ने किया दावा
इजराइली सेना ने दावा करते हुए कहा है कि ये विमान ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा इस्तेमाल किया जाता था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक विमान को इजराइली सेना ने हमला कर तबाह कर दिया है। इजराइल नेइस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इजराइली सेना ने तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर हमले किया, इसमें इस विमान को निशाना बनाया गया था।

अबू धाबी में एक व्यक्ति के वाहन पर मिसाइल गिरी, जिसमें फिलिस्तीनी नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बेवजह बाहर निकलने से बचें, साथ ही सुरक्षित ठिकानों पर पनाह लेने के निर्देश जारी किए है।अफवाहें या बिना पुष्टि वाली जानकारी फैलाने से बचने को कहा है।

कई बार ड्रोन हमलों का शिकार बना फुजैराह बंदरगाह पर एक बार फिर ड्रोन से हमला हुआ है, नुकसान का आकलन किया जा रहा हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस संबंध में जानकारी दी।

इजराइली सेना ने ये भी बताया कि विमान का इस्तेमाल ईरान के वरिष्ठ अधिकारी और सैन्य हस्तियां देश के अंदर और बाहर यात्रा करने तथा सहयोगी देशों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए किया करती थीं। दूसरी तरफ ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी-इजराइली सेना ने खोमेन शहर में स्थित शाहिद खोमेनी बॉयज स्कूल पर हमला किया।

Created On :   16 March 2026 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story