Iran-Israel War: ईरान के निशाने पर UAE तो, अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई से दहला अराक, हमलों में कितना हुआ नुकसान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। अबू धाबी मीडिया ने दावा किया है कि एक कार पर मिसाइल का मलबा गिरा जिससे एक शख्स ने अपनी जान गंवा दी है। कहा जा रहा है कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया था। दूसरी ओर इजरायल और अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को निशाना बनाया है। यह संयुक्त कार्रवाई रिहायशी कॉम्प्लेक्स पर की गई। हमले में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई जहग आग लगने की भी घटना सामने आई।
यह भी पढ़े -ऑस्कर के रेड कारपेट पर छाए निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा, पति के साथ पहुंची ईशा अंबानी, यहां देखें इवेंट के रेड कार्पेट लुक्स
अबू धाबी में मिसाइल हमले से एक व्यक्ति की मौत
UAE की राजधानी अबू धाबी के अल बहया इलाके में एक सिविलियन कार पर मिसाइल का मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है। मरने वाला व्यक्ति फिलिस्तीन का नागरिक बताया जा रहा है। अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला ईरान से छोड़ी गई मिसाइल या ड्रोन से जुड़ा बताया जा रहा है। UAE की एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकतर मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही रोक दिया। लेकिन एक मिसाइल के टुकड़े नीचे गिरकर एक कार से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह नष्ट हो गई और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में किसी और के घायल होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़े -'फर्जी न्यूज' फैलाने को लेकर ईरानी सरकार और अमेरिकी मीडिया पर बरसे ट्रंप, बोले- ईरान सिर्फ एआई लड़ाई जीत सकता है
अराक में रिहायशी इलाके पर मिसाइल हमला
वहीं, ईरान के मध्य प्रांत मार्कजी के अराक शहर में स्थित नारेंजिस्तान रिहायशी कॉम्प्लेक्स पर अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त मिसाइल हमला किया। यह इलाका बहुत घनी आबादी वाला है, जहां हजारों लोग रहते हैं। हमले के बाद कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ जगहों पर आग भी लग गई। धमाके के कारण कई लोग मलबे में फंस गए।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह इलाका हाजीाबाद इंडस्ट्रियल जोन के पास है, जहां कई इंडस्ट्रियल और डिफेंस से जुड़ी साइट्स मौजूद हैं। ईरान का कहना है कि हमला रिहायशी इलाके पर हुआ, जिससे आम लोगों को नुकसान पहुंचा है। अभी तक मरने और घायल होने वालों की सही संख्या सामने नहीं आई है। रेस्क्यू टीमें मलबा हटाकर लोगों को निकालने में लगी हुई हैं।
Created On :   16 March 2026 2:02 PM IST













