Oscar 2026 Red Carpet: ऑस्कर के रेड कारपेट पर छाए निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा, पति के साथ पहुंची ईशा अंबानी, यहां देखें इवेंट के रेड कार्पेट लुक्स

ऑस्कर के रेड कारपेट पर छाए निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा, पति के साथ पहुंची ईशा अंबानी, यहां देखें इवेंट के रेड कार्पेट लुक्स
अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी दुनिया भर से सितारें इस इवेंट हिस्सा बने।वहीं इस प्रेस्टिजियस इवेंट में दुनिया भर के फिल्म सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमस अंदाज दिखाया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी दुनिया भर से सितारें इस इवेंट हिस्सा बने।वहीं इस प्रेस्टिजियस इवेंट में दुनिया भर के फिल्म सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमस अंदाज दिखाया। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी अवॉर्ड प्रेजेंट किया। रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ 2026 एकेडमी अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रयो भी ब्लैक ब्लेजर में क्लासिक लुक के साथ अवॉर्ड समारोह में शामिल होने पहुंचे। चलिए देख लेते हैं इवेंट के रेड कार्पेट लुक्स-

निक जोनस के साथ शामिल हुईं प्रियंका

इस साल सेरेमनी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल हुईं। वे अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। एक्ट्रेस ने व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस के साथ डायमंड जूलरी पहनी, वहीं सिंगर निक ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।


ईशा अंबानी ने विंटेज वैलेंटिनो गाउन में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

बता दें कि 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अपने अपीयरेंस के लिए, ईशा अंबानी ने एक विंटेज वैलेंटिनो गाउन पहना था। फूलों की एम्ब्रॉइडरीवाला यह स्ट्रैपलेस ब्लैक और क्रीम गाउन, वैलेंटिनो हाउते कॉउचर फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन का हिस्सा है।

Created On :   16 March 2026 11:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story