Arshad Warsi film: डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ‘जीवन भीमा योजना’ से लोगों को एंटरटेंन करने आ रहे अरशद वारसी, रिलीज हुआ शानदार टीजर जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरशद वारसी एक डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जीवन भीमा योजना' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर आज सामने आया है। इस फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में नजर आएंगे। अपने करियर में पहली बार अरशद किसी फिल्म में डबल रोल निभाएंगे। आज फिल्म का टीजर रिलीज किा गया है। जानिए कब रिलीज होगी अरशद की ये फिल्म?
कैसा है टीजर
1 मिनट 16 सेकंड के इस टीजर में कॉमेडी और ड्रामा की पूरी झलक दिखती है। साथ ही दिखता है कि कैसे कॉमेडी ऑफ इरर्स से होता है पूरा हंगामा। टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अरशद वारसी के एक किरदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। फिर अरशद का दूसरा किरदार अपने हमशक्ल की मौत का फायदा उठाकर बीमा की रकम हासिल करने की कोशिश करता है। लेकिन ये इतना आसान नहीं रहने वाला है। इस दौरान टीजर में कई तरह की मुश्किलें आती हैं, जो फिल्म में और भी विस्तार से देखने को मिलेंगी।
यह भी पढ़े -हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख
ARSHAD WARSI'S FIRST-EVER DOUBLE ROLE – CRIME-COMEDY THRILLER 'JEEVAN BHEEMA YOJANA' TEASER OUT NOW... #ArshadWarsi takes on a double role for the very first time, playing Jeevan and Bheema in the upcoming crime-comedy thriller #JeevanBheemaYojana.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2026
Directed by Abhishek Dogra… pic.twitter.com/jMSRZYDl0r
पूरी हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित ‘जीवन भीमा योजना’ अंशु मिश्रा द्वारा स्टार बीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले निर्मित है। इस फिल्म में अरशद वारसी के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा और बिजेंद्र काला जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म मानसून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Created On :   8 Jun 2026 7:37 PM IST












