Jennifer Winget 2nd Marriage: दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाली हैं एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट? सिंगापुर के इस बिजनेसमैन संग जल्द लेंगी सात फेरे

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस लाइफ के एक नए चेप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर कई खबरें सामने आई हैं कि वो जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस लाइफ के एक नए चेप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर कई खबरें सामने आई हैं कि वो जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम के साथ सात फेरे ले सकती हैं। बताया जा रहा हैं कि वो कई समय से एक-दूसरे को डेट का कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं।

इश्माएल ने किया प्रपोज

हाल ही में जेनिफर ने एक वेडिंग डांस रील पर कमेंट किया, जिसके बाद उनकी शादी की खबरें भी तेजी से फैलने लगी। साथ ही लोगों ने नोटिस किया कि जेनिफर शादी से जुड़े कई अकाउंट्स को फॉलो कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर और इश्माएल लंबे समय से रिश्ते में हैं और एक दूसरे के साथ खुश हैं इश्माएल ने एक वेकेशन जेनिफर को शादी का प्रपोजल दिया था, जिसे जेनिफर ने एक्सेप्ट कर लिया था।

शादी की तैयारियां शुरू

खबरों के मुताबिक, दोनों अब अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं और वेंडर्स से जानकारी ले रहे हैं। साथ ही ड्रीम वेडिंग के लिए एक मूड बोर्ड भी रेडी कर रहे हैं, जिसमें शादी की थीम और बाकी चीजें होंगी। खबरों के अनुसार, दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी करेंगे और इसमें उनके दोस्त हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख भी शामिल होंगे। वह सितंबर-अक्टूबर में शादी करने पर विचार कर रहे हैं। अगर इन महीनों में शादी ना हुई, तो वह दिसंबर-जनवरी में शादी कर सकते हैं। हालांकि जेनिफर ने इन खबरों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया है।

जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रखा है। एक्ट्रेस की पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी हुई थी। उन्होंने अप्रैल 2012 में शादी की थी। दो साल बाद वे अलग हो गए और 2014 में उनका ऑफिशियल तलाक हो गया। बाद में करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की।

Created On :   8 Jun 2026 11:46 AM IST

Tags

Next Story