मध्य पूर्व में तनाव: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान छोड़ रहे भारतीयों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में आर्मेनिया की मदद की सराहना की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान छोड़ रहे भारतीयों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में आर्मेनिया की मदद की सराहना की
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल हालात में येरेवन की ओर से मिली मदद की वे बहुत कद्र करते हैं और उन्होंने अपने आर्मेनियाई समकक्ष अरात मिर्ज़ोयान के सहयोग की भी तारीफ की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को आर्मेनिया का शुक्रिया किया। उन्होंने ये धन्यवाद मध्य पूर्व में चल रहे वार संकट के बीच ईरान से 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकालने में आर्मेनिया के सहायता करने के लिए किया। उन्होंने इसके पक्ष में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान छोड़ रहे भारतीयों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में आर्मेनिया की मदद की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल हालात में येरेवन की ओर से मिली मदद की वे बहुत कद्र करते हैं और उन्होंने अपने आर्मेनियाई समकक्ष अरात मिर्ज़ोयान के सहयोग को भी तारीफ की।

जयशंकर ने ट्वीट किया ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए आर्मीनिया की सरकार और लोगों को धन्यवाद। इस मुश्किल समय में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।

आपको बता दें अमेरिका-इजराइल का ईरान के खिलाफ जारी युद्ध से मिडिल ईस्ट में तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जंग अब अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है। मध्य पूर्व में तनाव से वैश्विक स्तर पर ईंधन का संकट मड़रा रहा है। ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं और दुनिया का तेल मार्केट हिल गया हैं। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इशारा किया है कि वे होर्मुड स्ट्रेट में नाकेबंदी जारी रखेंगे। इससे पूरे इलाके में सैन्य तनाव बढ़ता ही जा रहा है।

Created On :   16 March 2026 4:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story