SIT Formation: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम के ऊपर चली गोली के मामले में SIT का गठन, इन सात पुलिस अधिकारियों को किया शामिल

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम के ऊपर चली गोली के मामले में SIT का गठन, इन सात पुलिस अधिकारियों को किया शामिल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर चलाई गई गोली के मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस कमेटी में सात सदस्यों को शामिल किया गया है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर चलाई गई गोली के मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस कमेटी में सात सदस्यों को शामिल किया गया है, जो इस बात की जांच करेंगे कि शादी समारोह के दौरान उन पर गोली क्यों चलाई गई? इसके अलावा, उन तमाम पहलुओं की पड़ताल करेंगे, जो इस मामले से संबंधित होंगे। यह जानकारी राज्य पुलिस ने शनिवार को दी है।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि यह मालमा 'गंभीरता और संवेदनशीलता' भरा है। इस समिति के गठन के निर्देश जम्मू,सांबा, कठुआ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के दिए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात जब पूर्व सीएम ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में पहुंचे थे, जब वो यहां से निकल रह थे, तब आरोपी ने कथित तौर पर पीछे की तरफ से गोली चला दी। इस घटना में अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए थे।

इसके बाद कमल सिंह नाम के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उसके पास से अपराध में इस्तेमाल करने वाली रिवॉल्वर को भी जब्त किया गया।

पुलिस अधिकारी ने जारी किया था ये आदेश

पुलिस अधिकारी ने 12 मार्च को इस मामले के संबंध में एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा, "11 मार्च को रात करीब 10 बजे, जब सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति (फारूक अब्दुल्ला) शादी समारोह स्थल से निकल रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने रिवाल्वर दिखाकर उन पर करीब से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। इस संबंध में जम्मू के गंग्याल पुलिस थाने ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 109 और धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

SIT में इन अधिकारियों को किया शामिल?

पुलिस ने शनिवार शाम को एक आदेश जारी किया है। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय (जम्मू) इरशाद हुसैन राथर, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सांब्याल और निरीक्षक सरूप सिंह, परमजीत सिंह, संजीव चिब और शारिक मजीद को एसआईटी समिति में शामिल किया गया है।

Created On :   15 March 2026 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story