विदेशी दौरा: पीएम मोदी 8 जुलाई से तीन देश इंडोनेशिया- ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड की विदेश यात्रा पर जाएंगे

पीएम मोदी 8 जुलाई से तीन देश इंडोनेशिया- ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड की विदेश यात्रा पर जाएंगे
8 और 9 जुलाई को इंडोनेशिया , 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और फिर 11 जुलाई को न्यूजीलैंड जाएंगे पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र 8 जुलाई से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) रुद्रेंद्र टंडन ने जानकारी देते हुए कहा प्रधानमंत्री 8 और 9 जुलाई को इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद, वे 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और फिर 11 जुलाई को न्यूजीलैंड जाएंगे। इंडोनेशिया में मुख्य कार्यक्रम राजधानी जकार्ता में होगा लेकिन प्रधानमंत्री सांस्कृतिक केंद्र या ऐतिहासिक शहर योग्याकार्ता भी जाएंगे, जहां वे प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे।

अपने 12 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी अगले हफ्ते पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे। न्यूजीलैंड के पीएम किस्टोफर लक्सन ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।

भारत दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, और न्यूज़ीलैंड की आर्थिक समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश है। हम अप्रैल में हुए न्यूज़ीलैंड-भारत मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) के जरिए दोनों देशों के रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। इससे न्यूजीलैंड में अधिक नौकरियां मिलेंगी, निर्यात बढ़ेगा और आर्थिक विकास मजबूत होगा।

इससे 1.4 अरब लोगों के बाज़ार में हमारे सामान और सेवाओं के निर्यात को बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे – जिससे न्यूजीलैंड के समुदायों में ज़्यादा पैसा आएगा, नौकरियां पैदा होंगी और लोगों की आमदनी बढ़ेगी।

Created On :   3 July 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story