Pakistani Terrorist Killed: सेना का सर्च ऑपरेशन, दोनों तरफ से चली गोलियां, उरी में मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, ऐसे मिली जानकारी

सेना का सर्च ऑपरेशन, दोनों तरफ से चली गोलियां, उरी में मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, ऐसे मिली जानकारी
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बारामुला जिले के उरी सेक्टर में रविवार को एक पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ के दौरान मारा गया।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बारामुला जिले के उरी सेक्टर में रविवार को एक पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ के दौरान मारा गया। यह कार्रवाई भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है। इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने बताया कि एक पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसने का प्रयास कर रहा था। इसकी जानकारी राज्य पुलिस की खुफिया तंत्र से मिली थी। इसके बाद बुखारा इलाके में 14-15 मार्च की दरमियान रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान मुठभेड़ में उसे खत्म कर दिया।

दोनों ओर से फायरिंग

जानकारी के अनुसार, बुखारा इलाके में सुरक्षा बलों को घुसपैठ की सूचना मिली थी। इलाके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में एक पाकिस्तानी आतंकी की जान चली गई। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यह आतंकवादी सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है, ताकि आसपास के इलाकों में यह सुनिश्चित किया जा सके की कोई और आतंकी तो नहीं मौजूद है। उनका आगे कहना है कि इस आतंकी को मार गिराकर एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया है।

एक साथ की तलाश जारी

इसके पहले राज्य के राजौरी जिले में सीमा रेखा के पास सुरक्षा बलों के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी को मार गिराया था, जबकि उसका एक साथी भाग निकला। इसके बाद उसकी तलाश जारी है। सेना ने बताया कि यह घटना 10 मार्च, 2026 को हुई थी। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी को खुफिया तंत्र ने बताया कि कुछ लोग सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद सेना ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और साथ में तलाशी अभियान की शुरुआत की।

इस घटना को लेकर जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दो संदिग्ध आतंकियों को दोपहर करीब 3 बजे झांगर के पास नजर आए थे। यह इलाका नौशेरा सेक्टर में LoC के नजदीक है।

Created On :   15 March 2026 10:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story