Middle East War: ड्रोन हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने उड़ान सेवाएं निलंबित की, एमिरेट्स की एक फ्लाइट आज तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लौटी

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक फ्लाइट आज सोमवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर वापस लौट आई है। इसके पीछे की वजह डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा घटना की सूचना मिली थी।
यह भी पढ़े -दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद कुछ हिस्सों में विमान का संचालन शुरू, एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल
दुबई मीडिया ऑफिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले के कारण लगी आग से निपट रहे हैं। आपको बता दें ड्रोन हमले के कारण एयरपोर्ट परिसर में आग लग गई थी। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ड्रोन हमले के बाद अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से सस्पेंड़ कर दी गई हैं। दुबई के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने निलंबन को एहतियाती कदम बताया है। सिविल डिफेंस की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है, जो दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मौजूद फ्यूल टैंक में से एक पर हुए हमले के कारण लगी थी।
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एमिरेट्स की TRV–DXB फ्लाइट दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बंद होने के बाद बीच रास्ते से ही लौट आई और तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। इस फ्लाइट में 353 यात्री और 19 क्रू सदस्य सवार थे। यह सुबह 4:40 बजे रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को टर्मिनल में शिफ्ट किया गया।
Created On :   16 March 2026 5:44 PM IST












