EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस: प. बंगाल-तेमिलनाडु सहित 5 राज्यों में कब होगें विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमिशन आज कर सकता है तारीखों की घोषणा

प. बंगाल-तेमिलनाडु सहित 5 राज्यों में कब होगें विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमिशन आज कर सकता है तारीखों की घोषणा
चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित करेगा। शाम 4–5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। वहीं, घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग आज (15 मार्च) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं जिससे संबंधित जानकारी आज जारी किए जाने की उम्मीद है। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इलेक्शन कमिशन प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा जिसमें अहम सूचना दिए जाने की संभावना है।

कितने चरणों में चुनाव होने की उम्मीद?

जानकारी के अनुसार, इस बार चुनाव आयोग कोशिश कर रहा है कि मतदान कम चरणों में पूरा कराया जाए। जैसे ही चुनाव की तारीखें घोषित होंगी, इन सभी राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत लागू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार चरणों की संख्या कम हो सकती है। साल 2021 में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग हुई थी। लेकिन इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों की ज्यादा तैनाती की योजना है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके।

विधानसभा का कार्यकाल कितना?

असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची को लेकर आपत्ति और अपील की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और अब केवल तारीखों की घोषणा बाकी है। इन सभी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म होने वाला है। इसी वजह से उम्मीद है कि अप्रैल और मई के दौरान मतदान कराया जा सकता है।

Created On :   15 March 2026 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story