Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, जाने कितने प्रत्याशियों के नाम सूची में शामिल

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (14 मार्च) को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके साथ ही 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं, जिनके नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा समेंत सभी पार्टियां अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगातार अपने हाथ पैर मार रही है।
लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने गोलकगंज विधानसभा सीट से कार्तिक चंद्र राय, बिलासीपाड़ा से अमृत बादशा, बिरसिंग जरूआ से वाजिद अली चौधरी, मनकचार से मोहिबुर रहमान, गोआलपारा पूर्व से अबुल कलाम रशीद आलम, दुधनाई से ST के लिए रिर्जव सीट पर किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजंग्राम से नुरुल इस्लाम, मंडिया से अब्दुल खालिक, चमारिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से प्राणजीत चौधरी, दिमोरिया के SC रिजर्व सीट पर किशोर कुमार बरूआ को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा, न्यू गोवाहाटी से शांतनू बोरा, मंगलदाई से श्रीमती रिजूमोनी तालुकदार, होजाई से श्रीमती झिल्ली चौधरी, ढेकियाजुली से बतास उरांग, रंगापाडा से कार्तिक चंद्र कुर्मी, गोहपुर से डॉ. शंकर ज्योति कुटुम, ढेमजी के ST रिजर्व सीट से सैलेन सोनोवाल, तिनसुकिया से डेविड फूकन, तिंगखोंग से बिपुल गोगोई, देरगांव से श्रीमती सागोरिका बोरा, ढोलाई के SC रिजर्व सीट से ध्रुवज्योति पुरकायस्थ और करीमगंज साउथ से अमिनुर राशिद चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
15 सीट सहयोगी दलों को दिया
कांग्रेस पार्टी ने 15 विधानसभा सीटों को अपने सहयोगी दलों के बीच बांट दिया है। तैयार सूची में कांग्रेस पार्टी भवानीपुर-शोरभोग, बजाली, पलासबरी, गोवाहाटी सेंट्रल, गोरेश्वर, मोरीगांव, बरहमपुर, बिनाकांडी, बेहाली की SC रिजर्व सीट, सादिया, डिब्रुगढ़, खोवांग, सरुपत्थर, दिपु की ST रिजर्व सीट और अमरी की ST रिजर्व सीट पर अपने सहयोगी दलों के प्रत्याशी बनाया है।
Created On :   15 March 2026 1:07 AM IST












