Punjab News: मोगा में BJP की रैली, अमित शाह ने दिया संबोधन, AAP-कांग्रेस पर निशाना साध किया बड़ा दावा

मोगा में BJP की  रैली, अमित शाह ने दिया संबोधन, AAP-कांग्रेस पर निशाना साध किया बड़ा दावा
अमित शाह पंजबा के दौरे पर हैं। उन्होंने मोगा में रैली को संबोधित कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आगामी चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार (14 मार्च) को मोगा में रैली निकाली है। रैली को संबोधित करने हुए उन्होंने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार और कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि पंजाब को केवल बीजेपी ही नशा मुक्त कर सकती है।

यह भी पढ़े -मोदी सरकार की मंशा,महिलाओं को चुनाव में जनगणना और परिसीमन से पहले मिल सकता है मौका,आगामी विधानसभा चुनाव का गेमचेंजर

शाह का बड़ा दावा

अमित शाह ने कहा कि हम पंजाब में 2027 में सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। केवल BJP सरकार ही पंजाब को नशे से मुक्त कर सकती है। गैंगस्टरों के आतंक, कर्ज, धर्मांतरण और भ्रष्टाचार के कारण पंजाब पूरी तरह से टूट चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री अने कहा कि आम आदमी पार्टी बदलाव के वादे पर सत्ता में आई थी। मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछना चाहता हू: आपके मुख्यमंत्री आखिर कर क्या रहे हैं? पूरे देश में, जहाँ भी केजरीवाल को यात्रा करनी होती है, इस मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार के खर्च पर चार्टर्ड विमान किराए पर लेने और उन्हें वहां अपने निजी पायलट की तरह उड़ाकर ले जाने के अलावा कुछ नहीं किया है। इस राज्य के मुख्यमंत्री को शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए। दिल्ली से चार 'सूबेदार' आ गए हैं, और वे पंजाब की दौलत को लूटकर वापस दिल्ली भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मुगलों से कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपने सिर का बलिदान दे दिया। अगर गुरु तेग बहादुर जी न होते, तो भारत में एक भी हिंदू न बचा होता।

कांग्रेस पर प्रहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह कांग्रेस के शासनकाल के दौरान ही था जब सिखों और हिंदुओं के बीच कलह और संघर्ष भड़क उठा था। सिख-हिंदू एकता के बिना पंजाब का विकास असंभव है, और ऐसी एकता केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हासिल की जा सकती है। आज, पूरा पंजाब राज्य धार्मिक धर्मांतरण के मुद्दे से जूझ रहा है। पंजाब में हम जो सबसे पहला विधेयक पेश करेंगे, वह धार्मिक धर्मांतरण पर रोक लगाएगा।

Created On :   14 March 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story