Pappu Yadav: राज्यसभा जाने से पहले पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से का दी एक मांग, अभी भी है मौका, जनता का मिली है जनादेश

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले वाले उससे पहले राज्य में अगले सीएम के नाम को लेकर माहौल गर्म है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयान बाजयां हो रही हैं। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बिहार सीएम से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बयाना जाए। मैं जानता हूं यहां बीजेपी पार्टी से ही कोई नेता बनेगा। लेकिन उससे पहले निशांत को एक मौका दिया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने शुक्रवार (13 मार्च) को पत्रकारों से बात करते हुए कही।
सीएम को लेकर पप्पू यादव ने क्या कहा?
पूर्णिया सांसद ने कहा, "नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले निशांत को बना लें, दो साल ये (JDU) और दो साल BJP मिलकर सरकार चला ले। पहले निशांत को बना दीजिए। फिर बाद में भाजपा को दे दीजिएगा। बाद में नीतीश जी निशांत को बना पाएंगे या निशांत बन पाएंगे मुझे नहीं पता।" जनता का जनादेश मिला है और नीतीश कुमार पद छोड़ना चाहते हैं तो निशांत को अपना पद जरूर दें।
चुनाव आयोग बीजेपी का दरबार- पप्पू यादव
निशांत को सीएम बनाने की बात जेडीयू के कार्यकर्ता पहले से कर रहे हैं। इसी बीच सांसद पप्पू यादव ने भी अपनी बात रख दी है। वहीं, एनडीए में शामिल दल यह साफ कर चुके हैं कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा यह फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। इसी बीच निर्दलीय सांसद के इस बयान से सियासी पारा और हाई हो गया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में TMC (तृणमूल कांग्रेस) की ओर से महाभियोग प्रस्ताव ला रही है। इसी पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा, यह बहुत पहले ही लाना चाहिए था क्योंकि चुनाव आयुक्त भाजपा के लिए एक दरबान की तरह काम कर रहा है।
Created On :   14 March 2026 12:18 AM IST












