LPG सिलेंडर संकट: प्रचार से विकराल होती समस्या को नहीं दबा सकते, सिलेंडर संकट पर कांग्रेस का सरकार को दो टूक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। LPG गैस सिलेंडरों की राष्ट्रव्यापी कमी की खबरों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा वे असलियत में नहीं जी रहे हैं। वे एक सपनों की दुनिया में जी रहे हैं, हमारे चुनाव क्षेत्रों में भी लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। देश की राजधानी में हम देख सकते हैं कि लोग कितनी तकलीफ में हैं। इस असलियत का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है क्योंकि वे एक अलग ही दुनिया में जी रहे हैं, वे नहीं चाहते कि राहुल गांधी इन मुद्दों पर बोलें
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा लोग परेशान हैं। तमाम रेस्टोरेंट में गैस खत्म हो गई है, समस्या विकराल होती जा रही है ,सिर्फ प्रचार से क्या आप(सरकार) किसी चीज को दबा सकते हो?
विपक्ष पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा सरकार की तरफ से लोगों को पूरी मदद करने का पूरा प्रयास चल रहा है। विपक्ष के लोग राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इसपर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
Created On :   13 March 2026 3:02 PM IST













