Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी को समर्थन देने से पहले क्या बोले AIMIM नेता? 'असदुद्दीन ओवैसी...की क्या राय'

राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी को समर्थन देने से पहले क्या बोले AIMIM नेता? असदुद्दीन ओवैसी...की क्या राय

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ। इस बीच, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के बीच कुछ बातचीत हुई है। जिसके बाद से राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है। इसी बीच एक बार फिर एआईएमआईएम नेता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा आरजेडी से हमारी पॉजिटिव बातचीत हुई है। हम अपने सभी विधायकों और पार्टी चीफ (असदुद्दीन ओवैसी) से बातचीत कर के फैसला लेंगे।

चुनाव को लेकर एआईएमआईएम नेता ने क्या कहा?

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा चुनाव को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव से मिलने पर कहा, "पिछलों दिनों हमारी कई लोगों से बात हुई है, लेकिन तेजस्वी यादव से खुलकर और सकारात्मक बात हुई है। हमने उनसे समय लिया है कि हम इस संबंध में अपने विधायकों से मशवरा कर लें और असदुद्दीन ओवैसी से बात कर लेते हैं फिर उसके बाद अपने निर्णय से आपको अवगत करा देंगे। बात करने वाले तो कई लोग बात किए हैं लेकिन विस्तारपूर्वक अभी तेजस्वी यादव से बात हुई है।"

तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर AIMIM नेता अख्तरुल ईमान से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा अख्तरुस से हमारी सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी के लिए हमें निमंत्रण दिया है। हम लोग पार्टी में जाएंगे और 15 तारीख को होने वाले चुनाव को भी जीतेंगे।

पार्टियां बिठा रही अपना सियासी गणित?

आपको बता दें, राज्यसभा में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 विधायकों का वोट चाहिए। एनडीए के पास 202 विधायक हैं। इस आधार पर वह 4 सीटें जीत जाएगी अगर उसे 5वीं सीट जातनी है तो उसे 3 और विधायकों का समर्थन चाहिए। दूसरी तरफ महागठबंधन की बात करें तो उसके पास सिर्फ 35 विधायक हैं, इन्हें 6 और विधायकों की जरूरत है। इसलिए तेजस्वी यादव AIMIM और BSP नेता से अपना तालमेल बिठा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होंगे। इसी दिन काउंटिंग होगी और फिर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

Created On :   13 March 2026 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story