असम दौरा: मिडिल ईस्ट के संघर्ष पर पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तेल और LPG किल्लत पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से दुनियाभर में तेल और गैस सप्लाई पर असर देखने को मिला है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन घटनाक्रम पर एक बयान दिया है। उनका कहना है कि तेल और एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस अफवाह फैला रही है। यह बयान पीएम मोदी ने असम में एक कार्यक्रम के दौरान दिया है।
यह भी पढ़े -असम पीएम मोदी के गुवाहाटी दौरे को लेकर लोगों में उत्साह, भूमि पट्टा वितरण से लाभार्थियों में खुशी
दुनिया के दूसरे भागों में होती है लड़ाइयां
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "हमने आजाद भारत में बार-बार देखा है कि जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में लड़ाइयां होती हैं और सप्लाई चेन में दिक्कत आती है तो परेशानी हमारे किसानों को होती है। कभी खाद महंगी हो जाती थी, कभी डीजल और ऊर्जा की कीमत बढ़ जाती थी, क्योंकि दशकों तक कांग्रेस पार्टी ने देश को दूसरे देशों पर निर्भर रखा। इससे खेती की लागत बढ़ जाती थी। बीते दशक में बीजेपी-एनडीए सरकार ने आत्मनिर्भरता को लेकर एक और बड़ा काम किया है। हमने कृषि को बाहरी संकटों से बचाने के लिए आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन दिया है।"
'अफवाह फैलाने में जुटी कांग्रेस'
प्रधानमंत्री का कहना है, "बीजेपी-NDA की सरकार ने हमारी रिफाइनरी के विकास के लिए रिफाइनिंग क्षमता के विकास के लिए काम किया है। आज भारत दुनिया का वो देश है जो अपनी ही नहीं, बल्कि विश्व की ऊर्जा जरूरतों का ध्यान रख सकता है।" उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस संघर्ष के दौरान देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है।
यह भी पढ़े -सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
उनका आगे कहना है, "आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है, किसी भी स्थिति में वे देश के प्रति ईमानदार नहीं हैं। आज युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस सिर्फ अफवाहें फैलाने और अप्रचार करने में जुटी है। मैं कांग्रेस के साथियों से कहना चाहता हूं कि एक काम करिए लाल किले पर से 15 अगस्त को पंडित नेहरू ने जो भाषण दिए हैं वे भाषण सुनिए।"
लाल किले से क्या बोले पंडित नेहरू
पीएम मोदी ने बताया, "पंडित जी ने लाल किले से एक बार कहा कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में लड़ाई चल रही है इसलिए भारत में महंगाई बढ़ रही है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया कहां है और यहां महंगाई बढ़ने की बात नेहरू जी कह रहे थे। आज कांग्रेस के लोग देश को गुमराह करने में लगे हैं। वैश्विक संकटों का प्रभाव क्या होता है ये दुनिया देख रही है।"
Created On :   13 March 2026 9:30 PM IST













