हिमाचल प्रदेश समाचार: जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा हाई कमान से हरी झंडी का इंतजार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिमाचल प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने इस संबंध में मीडिया में जानकारी देते हुए कहा, मंत्रिमंडल विस्तार होना है और मंत्रिमंडल विस्तार कब होना है ये हाई कमान तय करता है। हमारे मंत्रिमंडल का एक पद खाली है जिसे भरना बहुत जरूरी है।
उन्होंने राम मंदिर में कथित चंदा गबन मामले पर कहा ये एक गंभीर मामला है। राम हमारे आराध्य हैं। हमारी पार्टी मानती है कि भगवान के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
यह भी पढ़े -हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान, करीब 10 हजार BJP कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य, ऐसी बनाई रणनीति
आपको बता दें हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं, किसी भी मंत्रिमंडल में कुल सीटों का 15 फीसदी सदस्यों को ही मंत्री बनाया जा सकता है, इस हिसाब से हिमाचल की सुक्खु सरकार में 12 मंत्री बनाए जा सकते है। मौजूदा समय में उनकी सरकार में 11 मंत्री है, केवल एक मंत्री को और जगह मिल सकती है।
Created On :   4 July 2026 8:08 PM IST













