Himachal Pradesh Rain: मानसून के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही, 6 लोगों की मौत, 10 घायल

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के शुरूआत में भयानक मंजर देखने को मिला है। बुधवार शाम तक राज्य की 35 सड़के बंद हो गई, जबकि 127 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। दुख की बात ये रही है कि 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 घायल बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। अभी तक की बारिश की खासबात ये रही कि प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो जाने से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़े -मुकाबले की दूसरी पारी में बारिश ने डाला खलल, फिलहाल खेल रुका, मैच शुरू होने में होगी देरी
इन इलाकों की सड़कें बंद
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मानसून 30 जून से प्रवेश कर गया है। इस दौरान करीब 7 जिलों में बारिश हुई। वहीं, बुधवार तक लगभग पूरे राज्य में इसका विस्तार हो गया था। प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से भूस्खलन, सड़क अवरोध और बिजली आपूर्ति जैसे समस्याएं खाड़ी होने लगी है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने बताया कि बुधवार शाम तक 35 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिसमें कुल्लू जिले में 18, मंडी में 11 और ऊना, सिरमौर और लाहौल-स्पीति में दो-दो सड़के बंद हुई है। मौसम का असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। इसके चलते प्रदेश में 127 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।
लाहौल में फटा बादल
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को लाहौल-स्पिति जिले के जिस्पा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस वजह से नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते कुछ समय के लिए लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। साथ ही कई वाहन फंस भी गए हैं। हालांकि, कुछ समय के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने सक्रियता दिखाते हुए मार्ग को खोल दिया गया।
सीईओसी ने बताया कि भारी बारिश के चलते राज्य में अबतक 6 लोगों की जान चली गई और 10 घायल हुए हैं। इनमें से दो मौतें तो सड़क दुर्घटना की है, पहली एक व्यक्ति के पहाड़ी से फिसलकर और दूरसे की करंट लगने से हुई हैं। वहीं, दो अन्य लोगों की अलग-अलग कारणों से बताई जा रही है।
Created On :   2 July 2026 2:12 AM IST












