MP News: दतिया में उपचुनाव, मध्य प्रदेश के बूथ लेवल ऑफिसर के साथ बातचीत करेंगे सीईसी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इंदौर पहुंचने पर उन्होंने कहा हम मध्य प्रदेश के बूथ लेवल ऑफिसर के साथ संवाद करने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के आधार स्तंभ ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स होते हैं। मैं मध्य प्रदेश के मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि चुनाव कर्मियों, ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स ने मिलकर इतना अच्छा एसआईआर का काम किया है। पूरे देश के गर्व है। ज्ञानेश कुमार ने अपने संबोधन का समापन "जय भारत, जय हिंद" के उद्घोष के साथ किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अहिल्या माता की नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मां अहिल्याबाई के आशीर्वाद से वे मध्य प्रदेश के बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद करने के लिए आए हैं। आपको बता दें सीईसी आज पहली बार निर्वाचन की प्रक्रिया की जमीनी हकीकत और बीएलओ से संवाद करने इंदौर पहुंचे हैं।
एयरपोर्ट पर प्रेस से चर्चा करते हुए सीईसी ने कहा चुनाव आयोग की पूरी व्यवस्था में बूथ लेवल अधिकारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी और आधार स्तंभ होते हैं, वे सीधे तौर पर वोटर्स से जुड़े रहते हैं। वे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका अदा करते हैं।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
आपको बता दें मध्य प्रदेश के 39 जिलों ने 95% से ज्यादा SIR का काम टाइम से पहले ही कर दिया था जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे पहले किया गया कार्य है। इसके लिए BLO ने काफी मेहनत की और प्रदेश के कुल 5.73 करोड़ वोटर्स के फॉर्म पहले फेज में ही पूरे हो गए। इसके लिए 65014 BLO ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म वितरित किए थे. इनमें से 3.27 करोड़ से ज्यादा फॉर्म अब डिजिटलाइज हो चुके हैं। यही स्थिति इंदौर को लेकर है, यहां सबसे पहले SIR का काम पूरा किया गया है जिसको लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त खुश हैं।
Created On :   4 July 2026 8:41 PM IST












