बंगाल न्यूज: TMC नेता कल्याण बनर्जी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर किया पलटवार, किसी के छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

TMC नेता कल्याण बनर्जी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर किया पलटवार, किसी के छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा ममता बनर्जी की दूसरी आत्मा कहा जाता था, उन्हें इतने दिनों तक भनक नहीं लगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बंगाल में टीएमसी के बीच बगावत और इस्तीफों का दौर जारी है। टीमसी में टूट लगातार बनी हुई है। इसी दौर में आज पश्चिम बंगाल की पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टीएमसी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया, इस पर TMC नेता कल्याण बनर्जी ने मीडिया से कहा हमारा दल दुर्बल नहीं होगा। दल रहेगा। TMC के सब कार्यकर्ता ममता बनर्जी के साथ हैं। जनता ने ममता बनर्जी को देखकर वोट दिया है, किसी और को देखकर नहीं। भाजपा को हमसे 4% ज्यादा वोट मिले हैं। पार्टी को किसी के छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

टीएमसी नेताओं के साथ साथ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी चंद्रिमा भट्टाचार्य के TMC पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे पर कहा चंद्रिमा भट्टाचार्य ममता बनर्जी के जमाने में वित्त मंत्री थी। इन्हें ममता बनर्जी की दूसरी आत्मा कहा जाता था। चौधरी नें टीएमसी चीफ पर निशाना साधते हुए कहा एक समय में ममता बनर्जी के गले में अगर पानी डाला जाता तो आधा पानी चंद्रिमा के गले में चला जाता। उन्हें इतने दिनों तक भनक नहीं लगी क्योंकि ममता बनर्जी द्वारा बांटी गई मलाई बहुत स्वादिष्ट लगती थी। अब वो क्षमता ममता बनर्जी के पास नहीं है, जब जहाज डूबने लगता है तो चूहे भागने लगते हैं हम वही नजारा देख रहे हैं।

आपको बता दें पश्चिम बंगाल की पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से अपने इस्तीफे पर कहा मुझ पर जो विश्वास ममता बनर्जी का था उसमें कहीं ना कहीं कोई कमी हुई है। इसलिए जहां पर विश्वास नहीं है वहां पर काम करना है तो वो काम ठीक से नहीं हो पाता इसलिए मैंने इस्तीफा दिया।

Created On :   4 July 2026 8:24 PM IST

Tags

Next Story