मोदी 3.0 कैबिनेट विस्तार!: पीएम मोदी विदेश दौरे पर जाने से पहले कर सकते हैं अपने मंत्रिमंडल में बदलाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सदन के मॉनसून सत्र की तारीख का ऐलान हो चुका है, 20 जुलाई से 13 अगस्त तक मॉनसून सत्र चलेगा। उससे पहले मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार होने की संभावनाएं अधिक है। सत्र में तैयारी करने के लिए नए मंत्री को कम से कम दो हफ्ते का समय तो मिलना होता है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार और बदलाव को लेकर संविधान में कोई तय समय सीमा का प्रावधान नहीं फिर भी सदन के सत्र को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी कल 5 जुलाई या सात जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल बदलाव और विस्तार की घोषणा कर सकते है। आठ जुलाई से 11 जुलाई तक पीएम मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि प्रधानमंत्री अपने विदेश दौरे से पहले कैबिनेट विस्तार कर सकते है।
यह भी पढ़े -सेमीकंडक्टर क्रांति से विकसित भारत को मिलेगी नई रफ्तार, साणंद से पीएम मोदी ने दिया तकनीकी आत्मनिर्भरता का संदेश
पीएम मोदी कल 5 जुलाई को कैबिनेट विस्तार का ऐलान कर सकते है। अगर पांच जुलाई को नहीं हुआ तो सात जुलाई को होने की अधिक संभावना है क्योंकि सात जुलाई एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन यानी 7 जुलाई 2007 को यूनेस्को ने दुनिया के सात अजूबों की घोषणा की थी। भारत में सिनेमा की शुरुआत भी सात जुलाई को हुई थी। महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म भी सात जुलाई को हुआ था, धोनी झारखंड से आते है, और कुछ महीनों बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होने है। यही नहीं 1999 के कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा जो शेरशाह नाम से प्रसिद्ध थे। सात जुलाई के दिन मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'विकसित उड़ान', जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र 8 जुलाई से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री 8 और 9 जुलाई को इंडोनेशिया , 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और फिर 11 जुलाई को न्यूजीलैंड जाएंगे।
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया भारत सरकार की सिफारिश पर, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई, 2026 से शुरू होगा और 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
Created On :   4 July 2026 9:16 PM IST












