राज्यसभा चुनाव 2026: हरियाणा कांग्रेस विधायकों के हिमाचल प्रदेश शिफ्ट पर बोले हुड्डा, कहा हमारे कैंडिडेट करमवीर सिंह बौद्ध सभी 37 वोटों से जीतेंगे

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को हिमाचल प्रदेश ले जाया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस MP दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे कैंडिडेट करमवीर सिंह बौद्ध सभी 37 वोटों से जीतेंगे। हरियाणा में BJP की सारी गलत हरकतें फेल हो गई हैं।
यह भी पढ़े -हरियाणा विधानसभा में हंगामा निर्दलीय विधायक ने राज्यसभा उम्मीदवार को वोट की अपील की, कांग्रेस ने आपत्ति जताई
इससे कांग्रेस MLA हरियाणा विधानसभा के LoP और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर पहुंचे। इसे लेकर कांग्रेस नेता कुलदीप वत्स ने कहा सभी MLA हमारी पार्टी लीडरशिप के साथ मजबूती से खड़े हैं। आज, 37 MLA यहां आए हैं। भूपिंदर सिंह हुड्डा और राहुल गांधी मेरे लीडर हैं, और मेरा सपोर्ट हमेशा उनके साथ है।
इसे लेकर कांग्रेस MLA जस्सी पेटवार का कहना है कि मैं यह नहीं कह सकता कि BJP ने पहले क्या किया है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि इस बार, BJP हमारी पार्टी में सेंध लगाकर MLAs को अपने पाले में नहीं ला सकती। उन्होंने पैसे और मसल पावर का इस्तेमाल करने की कोशिश की है, लेकिन लोग पहले ही उनकी चालें देख चुके हैं।
Created On :   13 March 2026 5:32 PM IST













