Bihar News: बिहार के गृहमंत्री ने सरकार बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान, मंच पर मौजूद CM नीतीश कुमार क्या बोले?

बिहार के गृहमंत्री ने सरकार बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान, मंच पर मौजूद CM नीतीश कुमार क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा चुनाव के बाद बिहार के CM नीतीश कुमार के उच्च सदन (Upper House) में बैठेंगे। उससे पहले उन्होंने राज्य में समृद्ध यात्रा शुरू कर दी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार बनेगी। उन्होंने यह बयान सहरसा में शुक्रवार (13 मार्च) को दिया। चौधरी ने यह भी कहा कल भी NDA की सरकार नीतीश के नेतृत्व चल रही थी और आगे भी चलती रहेगी। इस दौरान सीएम वहीं मौजूद थे।

समृद्धि यात्रा के बारे में सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा 2026 के अंतर्गत मां कात्यायनी मंदिर की धरती, सहरसा पर विकास का एक और सशक्त अध्याय लिखा गया। सहरसा स्टेडियम स्थित सभास्थल में विशाल जनसमूह से संवाद तथा ₹90 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास, ₹286 करोड़ की 70 योजनाओं का उद्घाटन और ₹136 करोड़ की 35 योजनाओं के कार्यारम्भ से सहरसा के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के आधारभूत ढांचे और जनकल्याण को नई ऊर्जा प्रदान की गई। सहरसा से उठती विकास की यह नई रफ्तार, पूरे बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर रही है।"

14 मार्च को बेगूसराय में नीतीश का दौरा

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव में उतरने से पहले उन्होंने समृद्धि यात्रा की शुरूआत कर दी थी। वे इस योजना के तरत सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी कामों को एक बार फिर गिनाया। इस दौरान NDA सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे। शनिवार (14 मार्च) को नीतीश की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का आखिरी दिन है। बता दें, राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होंगे। इसी दिन काउंटिंग होगी और फिर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

Created On :   13 March 2026 11:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story