Impeachment Motion: 'विपक्ष अलग-अलग दिशाओं में लड़ाई लड़...' राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल ने CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, जयपुर। मुख्य निवार्चन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा कर दिया गया है। यह नोटिस विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा को सौंपा है। इस मामले में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक और सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी भी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाई है, जिसका समर्थन हमारी पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि सब लोग यही चाहते हैं कि उन्हें पद से हटाया जाए।
SIR के दौरान पूरे देश में हुई गड़बड़ियां
हनुमान बेनीवाल ने न्यूज एजेंसी एनआईए से चर्चा करते हुए कहा, "SIR को लेकर गड़बड़ियां पूरे देश में हुई हमारे राजस्थान में बहुत से नाम गलत तरीके से काटे गए। उसको लेकर सदन में हमने विरोध किया था।" उनसे विपक्ष के रवैये पर लगने वाले आरोपों पर उन्होंने कहा, "मैं इंडिया अलायंस का ही हिस्सा हूं लेकिन विपक्ष को जिस तरीके से मुद्दे पर लड़ाई लड़नी चाहिए वो लड़ाई विपक्ष नहीं लड़ रहा है।"
उन्होंने यह भी कहा, "विपक्ष अलग-अलग दिशाओं में लड़ाई लड़ रहा है। देश की जनता पीएम मोदी के खिलाफ वोट करना चाहती है। लेकिन उनको लगता है कि उचित स्थान नहीं है। मोदी जी से देश के लोग नाराज हैं लेकिन वोट डाले कहां, इसलिए ऐसे हालात देश के अंदर बन रहे हैं।"
यह भी पढ़े -लोकसभा में नारेबाजी से बढ़ा तनाव, शिवराज सिंह चौहान बोले-किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने को विपक्ष तैयार नहीं
इस प्रस्ताव नोटिस पर कितने सांसदों ने किए हस्ताक्षर?
विपक्षी दल के सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग ला रहे हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस प्रस्ताव के लिए बड़ी संख्या में सांसदों ने समर्थन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 193 विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव को लाने के लिए मंजूरी दी है। जिसमें 130 लोकसभा और 63 राज्यसभा के सांसद शामिल है। इसके अलावा विपक्षी दलों के कई नेताओं ने सीईसी पर सत्तारूढ़ बीजेपी की सहायता करने के आरोप लगाए हैं, जिसमें एसआईआर का मुद्दा भी शामिल हैं।
Created On :  
