Rajya Sabha Elections 2026: हमारे विधायक किसी घेराबंदी में नहीं, दिलीप जायसवाल ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना

हमारे विधायक किसी घेराबंदी में नहीं, दिलीप जायसवाल ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा हाई है। एक तरफ NDA अपने विधायकों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अपने विधायकों को शिविर में (MLA Camp) शिफ्ट कर रही है। इसी बीच राज्य में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा न हो उन्होंने घेराबंदी में रखा है। हमने अपने विधायकों को किसी भी प्रकार की घेराबंदी में नहीं रखा है। बता दें, राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी।

राहुल गांधी के बयानो पर क्या बोले दिलीप जायसवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लखनऊ में आयोजित संविधान सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा अगर कांशीराम पं. नेहरू के दौर में होते, तो वे कांग्रेस पार्टी से सीएम होते। इस पर दिलीप जायसवाल ने कहा "अगर कांग्रेस ने कांशी राम, जगजीवन राम और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान नेताओं का सचमुच सम्मान किया होता, तो आजादी के इतने वर्षों बाद भी डॉ. भामराव अंबेडकर (Babasaheb) को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और उसके समझौतों के कारण भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया जाता है।

कांग्रेस ने अंबेडकर का स्मारक तक नहीं बनाया

उन्होंने कहा, ''डॉ. भीमराव अंबेडकर के निधन पर कांग्रेस ने उनके शव को दफन करने और स्मारक बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई थी। उनकी पत्नी को शव को फ्लाइट से मुंबई ले जाना पड़ा था और दफनाना पड़ा था। कांग्रेसी अपने खानदान के लिए 200 एकड़ में स्मारक बनाकर रखे हुए हैं। अंबेडकर का स्मारक कांग्रेस ने 70 साल बीत गए थे तब तक नहीं बनाया था। जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तो दिल्ली में भीम राव अंबेडकर का स्मारक बनाया गया। कांग्रेसियों को पूरे देश को पहचानती है कि इनका दलित प्रेम क्या है।"

Created On :   15 March 2026 12:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story